उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का 21वाँ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह सम्पन्न

लखनऊ : अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का 21वाँ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह आदि शंकराचार्य आश्रम झूले लाल वाटिका लखनऊ में वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस दौरान काशी, चित्रकूट एवं नैमिषारण्य
के विद्वान आचार्यों द्वारा 111 ब्रह्मचारियो के उपनयन संस्कार किए गए।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सी. पी. अवस्थी ने गत 23 वर्षों से संस्था द्वारा सभी कार्यों से अवगत कराये जा रहे कार्यों को नया रूप दिया है। यज्ञोपवीत संस्कार समारोह की विशेषता प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक पूरे विधि कथन से समारोह का आयोजन होता है जिसमें बरुवा खाने से लेकर बच्चों का मुडन संस्कार, यज्ञ, माता की भिक्षा, काशी पठन आदि प्रमुख अंग हैं।

संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने जानकारी दी है कि गत 23 साल में कोरोना के 2 साल की छुट्टी कर यह कार्यक्रम 21 साल तक लगातार होता रहा है जिसमें लगभग 1100 बच्चों को अभी तक संस्कारित किया गया है।

इस अवसर पर संस्था में नवनिर्वाचित महापौर सहित कई संस्थाओं के सहयोगी सभासदों का सम्मान भी किया.जिसमें संस्था के कार्य अध्यक्ष कोमल द्विवेदी . कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष दया शंकर पाण्डे . राम कुमार चौबे . उपमहामंत्री रामकृष्ण त्रिपाठी . गिरिजा शंकर त्रिपाठी. जे. प. पाण्डे , लखनऊ जनपद अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला , सचिव शैलेन्द्र शुक्ला , सुरेश प्रकाश चौबे , गोविंद मिश्रा । प्रभात शर्मा, कौशिक बनर्जी आदि ने अंगवस्त्र और प्रशतिपत्र देकर सम्मानित किया।


संस्थान की ओर से प्रवीन वाजपेयी, हिमांशु शेखर . राकेश श्रीवास्तव , विशाल बजपेई, मानवेन्द्र पाण्डे , विनोद सिंह , अजय अवस्थी, डॉ सुष्मा मिश्रा , अमिता त्रिपाठी, पुष्पा मित्रा , प्रभा मित्रा , सवस्ती पाण्डे आदि ने उल्लेखीय भूमिका अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button