उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन नारकोस संचालन में रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा 140 ग्राम नशीला पॉउडर बरामद

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत 17 मई .23 को मंडल के वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशनों पर ऑपरेशन नारकोस का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधि को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिसका ब्यौरा निम्नवत है :-

17.मई 2023 को मंडल के वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी ड्यूटी में तैनात थे, तभी विश्वस्त सूत्रों के आधार पर उनको ज्ञात हुआ कि डेमो इंजन के पास तीन व्यक्ति संदिग्धावस्थ में खड़े हैं एवं आने जाने यात्रियों को कुछ बेचने का प्रयास कर रहे हैं I सूचना को पाते ही कर्मचारियों द्वारा तत्काल उस स्थान पर पहुंचकर उक्त तीनों व्यक्तियों को पकड़कर इन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम सुभाष रावत पुत्र स्व रामेश्वर रावत, निवासी बेतिया, बिहार बताया तथा इस व्यक्ति की तलाशी लेने पर इस व्यक्ति के पास से 140 ग्राम नशीला पॉउडर बरामद दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजेश राय ,पुत्र नरेश राय, निवासी जिला बेतिया, बिहार तथा इस व्यक्ति के पास से भी तलाशी के दौरान 130 ग्राम नशीला पॉउडर बरामद हुआ एवं तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम उमेश राउत, पुत्र वीरेंद्र राउत , निवासी जिला बेतिया, बिहार बताया तथा इसकी तलाशी लेने पर इसके पास से भी 120 ग्राम नशीला पॉउडर बरामद हुआ I इन तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए इन पर विधिक कार्यवाही करते हुए इनके विरुद्ध अपराध संख्या 106/2023 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गयाI कुल बरामदगी पदार्थ की कीमत रु. 62700 आकी गई l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button