उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में पेंशन अदालत में  06 प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किया गया

लखनऊ : रेल यातायात की अपनी नियमित कार्यप्रणाली के अतिरिक्त उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल विभिन्न अवसरों पर अपने कर्मचारियों के हितार्थ एवं कल्याणार्थ अनेक प्रकार की गतिविधियों एवं कार्यकलापों का आयोजन भी करता रहता हैं एवं इसी के अंतर्गत 17 मई 2023 को मंडल के लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार में पेंशन भोगी रेल कर्मियों एवं पारिवारिक पेंशन का लाभ लेने वाले परिवारों की पेंशन संबंधी समस्याओ के निदान एवं निस्तारण हेतु पेंशनर्स अदालत का आयोजन किया गया.

इस आयोजन के अंतर्गत आवेदकों से प्राप्त कुल 17 आवेदनों को पंजीकृत कर 06 प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किया गया एवं शेष 10 विचाराधीन परिवादों को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जबकि एक अन्य प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है |

मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ श्री सुरेश कुमार सपरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं पेंशनरो द्वारा प्रस्तुत परिवादों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया | इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री अमित पाण्डेय एवं मंडल वित्त प्रबंधक, श्री राहुल देव सहित कार्मिक शाखा एवं लेखा विभाग के अन्य कर्मचारीगण एवं पेंशन भोगी कर्मचारी उपस्थित थे |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button