उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर का परीक्षा परिणाम 03 मई को होगा घोषित

पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर का परीक्षा परिणाम 03 मई को होगा घोषित
लखनऊः सचिव माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, उ.प्र. श्री राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि वर्ष 2023 की पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर का परीक्षा परिणाम 03 मई, 2023 को अपरान्ह 2:00 बजे, माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं अध्यक्ष, उ.प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद डॉ. महेन्द्र देव द्वारा उ.प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, संस्कृत भवन, 2 शाहमीना रोड, लखनऊ के कार्यालय से घोषित किया जायेगा।
सचिव ने बताया कि परीक्षाफल को उ.प्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmssp.com पर देखा जा सकता है। परीक्षाफल से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर परीक्षार्थी परीक्षाफल के निराकरण हेतु मोबाइल नं. 9415595490 एवं 9415189314 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



