उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम में बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना हेतु 5 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना (शत-प्रतिशत राज्य पोषित) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान सं0-13 (सामान्य मद) में प्राविधानित धनराशि रू0-1000.00 लाख के सापेक्ष योजनान्तर्गत लाभार्थियों के अनुदान भुगतान हेतु रू0 500.00 लाख (रूपये पांच सौ लाख मात्र) अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में ग्राम्य विकास विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button