उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने वित्तवर्ष 2022 -23 में रुपये1313 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया

लखनऊ :  पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने वित्तवर्ष 2022-23 में रुपये 1313 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जोकि वित्त वर्ष 2021-22 मे रुपए 1039 करोड़ था,यह 26.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। बैंक का परिचालन लाभ 22-23 की चौथी तिमाही में बढ़कर 536 करोड़ रहा।
मार्च 2023 तक बैंक ने प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम के लक्ष्य को पार कर लिया है, जो क्रमशः 40% और 18% के विनियामक लक्ष्य के मुकाबले एएनबीसी के 54.99% और कृषि अग्रिम के 20.67% पर रहा।


छोटे और सीमांत किसानों के लिए ऋण 9.50% के विनियामक लक्ष्य के मुकाबले एएनबीसी का 11.06% है।

11.50% के विनियामक लक्ष्य के मुकाबले कमजोर वर्गों के लिए क्रेडिट एएनबीसी का 12.68% है।
7.50% के विनियामक लक्ष्य के मुकाबले माइक्रो एंटरप्राइजेज को क्रेडिट एएनबीसी का 14.31% है।
मार्च 2023 तक बैंक के पास 19.30 लाख पीएमजेडीवाई खाते हैं जिनमें जमा राशि 558 करोड़ रुपये है।
मार्च 2023 के अंत में 14.32% के कॉमन इक्विटी टियर 1 (सीईटी-1) अनुपात के साथ पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 17.10% रहा।
31 मार्च 2023 तक, बैंक की 1537 शाखाएँ हैं, जिनमें से 572 ग्रामीण, 281 अर्ध-शहरी, 362 शहरी और 322 मेट्रो के साथ-साथ 835 संख्या में एटीएम, 357 व्यवसाय प्रतिनिधि हैं।

बैंक ने हाल ही में पैन इंडिया में 25 नई शाखाएं खोली हैं, आज की तारीख में कुल शाखाओं की संख्या 1553 है।
एमएसएमई बैंकिंग उत्कृष्टता पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ उन्नति शील बैंक रहा।
बैंक ने पीएफआरडीए द्वारा लीडरशिप कैपिटल 4.0 में “अनुकरणीय गोल्ड अवार्ड” के तहत प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button