भूतनाथ मार्केट में व्यापारी के साथ मारपीट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश

लखनऊ : अवैध अतिक्रमण की शिकायत करने पर भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल अग्रवाल के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की.

आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल , अनिरुद्ध निगम, लखनऊ व्यापार मंडल के अद्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री सुहेल हैदर अलवी, कोषाध्यक्ष एवं भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे.
सभी संगठनों ने एकजुटता दिखाई.व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट में की दोनों संगठनों की बड़ी बैठक हुई.
भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को भूतनाथ मार्केट बंद रहेगा
व्यापारियों ने अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है.
भूतनाथ मंदिर मार्केट आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी बृहस्पतिवार को भूतनाथ मंदिर मार्केट
बंदी का किया.


