लखनऊ मंडल द्वारा ‘अंतरमंडलीय सांस्कृतिक संगीत प्रतियोगिता’ का आयोजित

लखनऊ : उत्तर रेलवे अपनी रेल सेवाओं की कार्यकुशलता के साथ ही अपने सांस्कृतिक कार्यकलापों और विभिन्न गतिविधियों के लिए भारतीय रेल में अपना विशेष स्थान रखता है। अपनी पृष्ठभूमि में अनेक उपलब्धियों को समाहित किए उत्तर रेलवे अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर अग्रसर है,जहां प्रत्येक कर्मचारी के गुणों का सम्मान करते हुए उसे उसका सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर विभिन्न् खेल तथा सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी क्रम में 14 मार्च 2023 को लखनऊ स्थित न्यू ऑडीटोरियम आर.डी.एस.ओ. में ‘अंतरमंडलीय सांस्कृतिक संगीत प्रतियोगिता’ के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, आशुतोष गंगल, समारोह की विशिष्ट अतिथि, अध्यक्षा,उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, शिखा गंगल , मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे,लखनऊ , सुरेश कुमार सपरा व अध्यक्षा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ , नीतू सपरा द्वारा दीप प्रज्वालित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया l सपरा द्वारा अपने संबोधन में मुख्यालय से पधारे मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथिगणों, अधिकारियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों व सभी मंडलों और यूनिटों से आए गुणी कलाकार कर्मी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया l
इस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे के मुख्यालय, प्रत्येक मंडल, वर्कशॉप और यूनिटों से कुल 09 टीमों द्वारा प्रतियोगिता की पांच श्रेणियों में संगतकर्ताओं सहित शास्रीय गायन में 17, सुगम गायन में 28,शास्त्रीय वादन में 14,सुगम वादन में 14 और लोकगीत गायन में 41 कलाकारों सहित 100 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का रोचक एवं आकर्षक प्रदर्शन किया l
इस प्रतियोगिता का निर्णय इन क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा किया गया l प्रतियोगिता के समापन पर महाप्रबंधक उत्तर रेलवे आशुतोष गंगल द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमे शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान प्रवीण कश्यप, OS/लोको वर्कशॉप लखनऊ , सुगम गायन में प्रथम स्थान मिथलेश कुमार, MEM/ लखनऊ मंडल , शास्त्रीय वादन में प्रथम स्थान अनुराग मिश्रा, OS/ लखनऊ मंडल, सुगम वादन में प्रथम स्थान राजेन्द्र प्रसाद, GA/मुख्यालय नई दिल्ली, लोकगीत गायन में प्रथम स्थान गगनदीप, Tech II/अम्बाला मंडल, ने प्राप्त किया l
महाप्रबंधक उत्तर, रेलवे आशुतोष गंगल ने प्रतियोगिता के सभी पुरस्कार विजेताओं सहित इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी l अपर मंडल रेल प्रबंधक-I, जयंत चौधरी ने समस्त अतिथिगणों , कलाकार कर्मी, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि का सादर धन्यवाद ज्ञापित किया l


