नेहा राणा ने कलर्स के ‘जुनूनियत’ में एक इंटेन्स सीन के लिये अपना जज़्बा दिखाया
इस सीन को करने में उनके पैरों में खरोंचें भी आईं

लखनऊ : छोटे पर्दे की नई चर्चित अदाकारा नेहा राणा कलर्स के नये शो ‘जुनूनियत’ में इलाही का किरदार शानदार तरीके से निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर रही हैं। यह शो प्यार और संगीत की थीम का खूबसूरती से संयोजन करता है और इसमें जहान (अंकित गुप्ता द्वारा अभिनीत), इलाही (नेहा राणा द्वारा अभिनीत) और जॉर्डन (गौतम सिंह विग द्वारा अभिनीत) का सफर है, जोकि अपने जुनून का पीछा कर रहे हैं और साथ ही प्यार की परीक्षा से भी गुजर रहे हैं। अपने कुछ शुरूआती एपिसोड्स से ही ‘जुनूनियत’ को दर्शकों की दिलचस्पी और काफी लोकप्रियता मिली है। इलाही की भूमिका निभा रहीं नेहा राणा ने हाल ही में एक घटना के बारे में बताया है, जो इस शो को लेकर उनका अटूट समर्पण दिखाती है। उन्होंने बताया कि अपने पिता से बचकर भागने का एक दृश्य फिल्माते हुए नंगे पैर दौड़ने से उन्हें कई खरोंचें आईं। इन सीन्स को बिना गलती के निभाने के लिये उनका कमिटमेंट साबित होता है।
उस दृश्य के बारे में बात करते हुए, इलाही की भूमिका निभा रहीं नेहा राणा ने कहा, “मैं हमेशा अपना बेस्ट शॉट देने और अपने किरदार में असलियत लाने की कोशिश करती हूँ। उस दृश्य के लिये नंगे पैर दौड़ना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इलाही का किरदार समझाने के लिये यह बहुत जरूरी भी था। शो के शुरूआती एपिसोड्स के लिये, इलाही की एंट्री के दौरान, मैं नंगे पैर दौड़ी। ब्रेक के लिये रुकने तक मुझे पता ही नहीं चला कि मेरे पैरों में कई खरोंचें आ गई थीं। हालांकि इसका फल तब मिला, जब मैंने दर्शकों की प्रतिक्रिया सुनी। इस शो और मेरे किरदार को दर्शकों ने जो प्रतिक्रिया और समर्थन दिया है, उससे मैं खुश हूँ। उनका प्यार और सराहना मुझे अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर अपना सबसे अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिये प्रेरित करता है।



