संघर्ष दिवस के रूप मेे मनाया गया स्व. ओम प्रकाश शर्मा का निर्वाण दिवस

लखनऊ : शिक्षकों के मसीहा स्व. ओम प्रकाश शर्मा के निर्वाण दिवस 16 जनवरी, 2023 को संघर्ष दिवस के रूप मेे मनाया गया। विद्यालय इकाई शाखाओं के साथ ही संगठन के केन्द्रीय कार्यालय 109 विधायक आवास राजेन्द्र नगर, लखनऊ में भी स्व. ओम प्रकाश शर्मा को श्रद्वांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष डा. आर.के. त्रिवेदी ने किया। संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आर.पी मिश्र ने स्व. ओम प्रकाश शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि वह संघर्ष करते हुए आज ही के दिन 16 जनवरी, 2021 को हमसे जुदा हुए थे। स्व. शर्मा ने शिक्षकों को शून्य से शिखर तक पहुचाया। सरकार की उपेक्षापूर्णनीति के कारण हमारी मांगो की पूर्ति नही हो पा रही है। इसलिए आज इस संघर्ष दिवस के अवसर पर प्रदेष के शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री को पूर्व प्रेषित ज्ञापन की मागों को पोस्टकार्ड में लिखकर पूरा किए जाने की मांग की गई है।
*जिलाध्यक्ष डा. आर.के. त्रिवेदी एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए पोस्ट कार्ड में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवा षर्ते, राजकीय कर्मचारियों की भाॅति निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समाप्त किए गए भत्तों की वापसी, तदर्थ शिक्षकों कि विनियमितकरण एवे वेतन भगुतान, भ्रष्टाचार मुक्त एवं सरल स्थानातंरण की व्यवस्था आदि को पोस्ट कार्ड में लिखकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गये।
श्रद्धांजलि सभा मे प्रमुख रूप से प्रदेषीय मंत्री एवं प्रक्वता डा.आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष डा. आर.के. त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक डा मीता श्रीवास्तव, संघर्ष समिति के संयोजक इनायतुल्लाह खां, समन्वय समिति के संयोजक अनिल शर्मा, तेज राम, विनीता श्रीवास्तव, आलोक पाठक, एस.के.एस. राठौर, विनीत तिवारी, आर.पी सिंह, ऐरामशंकर, सुमित अजाॅय दास, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


