उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ट्रांसजेंडर समुदाय के अचीवर्स को सूर्यप्रभा इंटरनेशनल अवार्ड 2022 प्रदान किया गया

नई दिल्ली : अक्स नई दिल्ली द्वारा त्रिवेणी कला संगम, नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय के अचीवर्स को सूर्यप्रभा इंटरनेशनल अवार्ड 2022 प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अक्स की ध्यक्ष व नृत्यांगना डॉ.चंदना राउल ने ओडिसी नृत्य (नव दुर्गा) प्रस्तुत कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। अगली कड़ी वन्दे मातरम पर समूह नृत्य थी ।

.

इसके उपरांत कथक नृत्य गुरु मणि कुमार थापा द्वारा श्रीराम चन्द्र…स्तुति की गयी। पतितपबन कला निकेतन समूह द्वारा अर्ध शास्त्रीय नृत्य, पूर्ण मन श्रेष्ठ द्वारा बॉलीवुड फ्यूजन डांस पेश किया गया। नृत्यांजलि साई फाउंडेशन द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गयी । निश्चिंतम डांस ग्रुप द्वारा भरत नाट्यम व समूह नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की गयी।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, प्रतिष्ठित हेयर डिजाइनर सिल्वी रॉजर्स, प्रख्यात कथक गुरु मणि कुमार थापा और प्रसिद्धकार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता मीरा परीदा को ट्रांसजेंडर समुदाय में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सूर्यप्रभा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अक्स चेयरपर्सन डॉ चंदना राउल ने ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला और कहा कि इन मुद्दों को संबोधित करना और उन्हें हमारे सामाजिक जीवन की मुख्यधारा में लाना समय की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button