जिम्मेदारों की लापरवाही व अनदेखी के शिकार पर्यटन स्थानों पर लगे फव्वारे : मासूम रज़ा

लखनऊ : यह सच है की पर्यटन स्थानों पर लगे ज्यादातर फाउंटेन जिम्मेदारों की लापरवाही और अनदेखी की शिकार की वजह कर खराब पड़े हैं। कई फाउंटेन बकाए बिजली की वजह कर वर्षों से बंद पड़े हैं। सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ के नवाबजादा सैय्यद मासूम रज़ा, एडवोकेट ने आगे कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी 20 की बैठकों के मद्देनजर शहर को संवारा जायेगा उच्च अधिकारी फाउंटेन को जल्द से जल्द ठीक करवाने की बात कर रहे हैं। ठीक करने की वजह जी 20 बैठक और इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन है।
नवाबजादा सैय्यद मासूम रज़ा, एडवोकेट ने आगे कहा कि इन आयोजनों के बाद भी फाउंटेन बराबर चलता रहे, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यह फिर बदहाली का शिकार न होने पाएं और इसका रख रखाव सही तरीके से होता रहे। जब हमारा शहर साफ सुथरा और गंदगी से पाक होगा तो आने वाले पर्यटकों को भी खुशी महसूस होगी।


