उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर को शाल एवं गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया

लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के सेक्शन ऑफिसर गोपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने अपने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर को शाल एवं गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर के द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा ने भी सेवानिवृत्त सेक्शन ऑफिसर को शाल एवं गुलदस्ता भेंट किया।


