अपर मुख्य सचिव, आबकारी द्वारा अनाज आधारित 110 KLPD अधिष्ठापित क्षमता की डालमिया भारत ग्रेन आसवनी जवाहरपुर, सीतापुर का किया गया उद्घाटन
सीतापुर में डालमिया भारत ग्रेन आसवनी, सीतापुर का हुआ उद्घाटन

लखनऊ : अपर मुख्य सचिव आबकारी, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आरण भूसरेड्डी द्वारा जनपद सीतापुर में नवस्थापित अनाज आधारित डालमिया भारत येन बेस आसवनी, जवाहरपुर सीतापुर का उद्घाटन किया गया। यह आसवनी पूर्णतया अनाज पर आधारित है, जिसके संचालित होने से कृषकों को लाभ होने के साथ-साथ भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम एथनोनोल ब्लेंडिंग प्रोग्राम (ईबीपी) ( में सकारात्मक योगदान प्राप्त होगा।
अपर मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश राज्य में 30 नई आसवनियाँ स्थापित होने से कुल 98 आसवनियाँ संचालित होने लगी है, जिससे वर्तमान में प्रदेश में एथनाल उत्पादन क्षमता 54 करोड़ BL से बढ़कर 200 करोड़ BI वार्षिक हो गयी है, जिससे हमारी FOSSIL FUEL एवं GREEN FUEL पर निर्भरता कम हो रही है, जिसके फलस्वरूप विदेशी मुद्रा में गुणात्मक बचत हो रही है।
अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा विभाग की गहन समीक्षा बैठक की गयी उपस्थित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत राजस्य प्राप्त करने के निर्देश दिये गये विदेशी मदिरा के उपभोग में आपेक्षित वृद्धि न होने पर असन्तोष व्यक्त किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को आबकारी दुकानों के सघन निरीक्षण का निर्देश दिया गया। दुकानों पर देशी मदिरा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न आसवनियों में इण्डेण्ट लगाने के निर्देश दिये गये जिससे जनपद में देशी शराब की ब्राण्ड मोनोपोली पर निर्भरता न हो।
बैठक में प्रवर्तन कार्यवाही पर असन्तोष व्यक्त करते हुये क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा अन्य प्रान्तों से तस्करी कर लाई जा रही अवैध मदिरा की रोकथाम करने हेतु राजमार्ग / लिंक रोड पर नियमित रोड चेकिंग किया जाय तथा विशेष रूप से अवैध शराब के कारोबार / तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। अन्य प्रान्त की अधिक मात्रा में अवैध मदिरा बरामद होने पर सम्बन्धित निर्माता आसवनियों एवं उनके प्रबन्धको तथा शराब माफियाओं के विरुद् तथ्य समाहित करते हुये कठोर धाराओं के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित सभी आबकारी निरीक्षकों को सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी से तत्काल सम्पर्क कर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध जनपद में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये तथा समीक्षा बैठक में उपस्थित आबकारी अधिकारियों को अधिक से अधिक बार अनुज्ञापन, माइक्रो बेवरिज, होम बार लाइसेंस प्राप्त करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिये गये. इस सम्बन्ध में जीएसटी विभाग के साथ समन्वय बैठक कर जनपद सीतापुर में संचालित उत्तम श्रेणी के होटल एवं रेस्टोरेण्ट में बार अनुज्ञापन लेने के लिए संचालकों से सम्पर्क करने के निर्देश दिये गये।
उक्त समीक्षा बैठक में जनपदीय अधिकारियों के साथ धीरज सिंह, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं विजय मिश्र, उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार भी उपस्थित रहे।



