75 घंटो में समाप्त किये गए लखनऊ के 142 गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स

लखनऊ : सहित समस्त प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से ’75 घंटे, 75 जनपद, 750 स्थानीय निकाय’ आधारित शहर में स्थित गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट को समाप्त कर उन स्थानों पर सौंदर्यीकरण किए जाने के अभियान के क्रम मेंम, सभी जीवीपी समाप्त कर महापौर श्यक्ता भाटिया की अध्यक्षता में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी की मौजूदगी में समापन कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा नगर सेक्टर 22 में गोल चौराहे के पास किया गया।

जहां के जीवीपी को समाप्त कर वहां नेकी की दीवार, स्वच्छता चौकी व कचरा साफ कर एक अत्यंत सुंदर वर्टिकल गार्डन बनाया गया है।

उक्त के अतिरिक्त अन्य समस्त 142 जगहों पर भी इसी प्रकार वर्टिकल गार्डन इत्यादि तरीकों से सौन्दर्यकरण का कार्य कराकर अभियान को सफल बनाया गया है। जिस क्रम में समापन कार्यक्रम आयोजित कराया गया।
आयोजन में महापौर ने अपने संबोधन में 75 घण्टों में सकुशल समस्त जीवीपी को समाप्त किये जाने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए नगर आयुक्त सहित निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों का धन्यवाद किया। साथ ही समस्त नगर वासियों से इन स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए उनमें जागरूकता का प्रसार भी किया।साथ ही स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ की नेशनल रैंकिंग में अपना लखनऊ बना ‘न०1 शहर’ को लेकर मील सम्मान पत्र को लेकर भी उन्होंने समस्त अधिकारियों वकर्मचारियों को बधाई दी व उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ आम जन में समेकित कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संचार करने एवं उनकी सहभागिता बढ़ाने का रहा, जिससे कि नगर को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।



