उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आशा ज्योति केंद्र इंदिरा नगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2022 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों को ठंडक के दृष्टिगत गर्म कपड़ों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन आशा ज्योति केंद्र, इंदिरा नगर में किया गया l जिसके अंतर्गत आशा ज्योति केंद्र, इंदिरा नगर, लखनऊ में उपस्थित 25 दिव्यांग जनों को गर्म कपड़ों (ऊनी शॉल, टोपी, दस्ताने व मोजो) का वितरण किया गया साथ ही हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्षवर्धन अग्रवाल एवं न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल ने केंद्र की संचालिका कंचन मेहरोत्रा जी से भेंट वार्ता की तथा केंद्र में दिव्यांग जनों द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारियां प्राप्त की l सभी दिव्यांगजन ऊनी कपड़े पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए व कंचन मेहरोत्रा ने इस नेक कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार जताया | गर्म कपड़े पाने वाले दिव्यांगजनों में रक्षित निगम, अभिजीत, प्रवीण, शुभ सिंह, नमन बंसल, शुभम कृष्णा, विनोद पांडे, अतुल (सेतु), आशीष यादव, अंशिका सिंह, विकी कुमार, समी सिंह, उद्भव वत्स, राहुल जैन, अरुण कुमार सिंह, गुलाम मुस्तफा, सुमित पाल, अरुण गुप्ता, नितेश राय, देवाशीष मेहरोत्रा, ओजस्वी धामी, सुमित नैयर, सूयस शामिल हैं l

इस अवसर पर हर्षवर्धन अग्रवाल ने सभी दिव्यांग जनों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की बधाई दी तथा कहा की दिव्यांग का मतलब विकलांग होना नहीं होता बल्कि दिव्यांग का मतलब होता है दिव्य अंग से सुशोभित होना आज हम सभी ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आप सभी से मिलकर गर्व की अनुभूति हो रही है और आपके द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प सामानों को देखकर ऐसा लगता ही नहीं की आप किसी भी तरह से एक सामान्य व्यक्ति से अलग है आप सभी को मेरा बहुत-बहुत प्यार और धन्यवाद |

डॉ रूपल अग्रवाल ने कंचन मेहरोत्रा व उनके साथ जुड़े हर व्यक्ति के धैर्य और कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी अपने कार्यों के माध्यम से समाज के एक विशेष वर्ग के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं वह निश्चय ही सराहनीय है I अगर हम सभी मिलकर समाज के विशेष वर्गों के लिए अपने अपने कर्तव्यों का पालन करें तो समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है I डॉ रूपल अग्रवाल ने सभी दिव्यांग जनों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की बधाई दी और सभी के अच्छे भविष्य की कामना की |

इस अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट स्वयं सेवको ने अपना योगदान दिया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button