उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
वृंदावन ऑफ़िस कॉम्प्लेक्स में प्रॉपर्टी मेले का आयोजन किया गया

लखनऊ : आवास एवं विकास परिषद में प्रत्येक शनिवार को होने वाले प्रॉपर्टी मेले के क्रम में वृंदावन ऑफ़िस कॉम्प्लेक्स में प्रॉपर्टी मेले का आयोजन किया गया ।
इस मेले में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
साथ ही मेले के दौरान 5 फ़्लैटों की बिक्री भी की गई ।पिछले सप्ताह शनिवार को हुए प्रॉपर्टी मेले में चार फ़्लैट की बिक्री की गई थी।
ज्ञातव्य है कि आवास एवं विकास परिषद द्वारा सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को संपत्तियों की बिक्री हेतु प्रॉपर्टी मेले का आयोजन किया जा रहा है । इस मेले के दौरान उप आवास आयुक्त संपत्ति प्रफुल त्रिपाठी उप आवास आयुक्त लखनऊ ज़ोन अधीक्षण अभियंता बृंदावन एवं अवध विहार आदि मौजूद रहे ।



