रक्षामंत्री ,भारत सरकार, राजनाथ सिंह द्वारा गेट संख्या 5 सी (बंगला बाज़ार) पर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण
लगभग पांच लाख की आबादी सहित आमजनमानस होंगे लाभान्वित

लखनऊ : उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल अपने स्टेशनों एवं रेल सम्बंधित स्थानों के आधुनिकीकरण करने तथा नवीन यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के अतिरिक्त आमजनमानस की सुविधाओं के लिए भी निरंतरता से विचार करते हुए इस दिशा में भी जागरूक रहते हुए अनेक प्रकार के कार्यकलापों को करता रहता है जिससे आमजन को विभिन्न प्रकार की सुविधायें प्रदान करके लाभ पहुंचाया जा सके तथा इसी के अनुपालन में रक्षामंत्री,भारत सरकार राजनाथ सिंह ने जनपद लखनऊ में उत्तर रेलवे द्वारा नव निर्मित किये जाने वाले आलमनगर -उतरेटिया (बाईपास ) रेलवे लाइन के बंगला बाज़ार-बिजनौर मार्ग पर स्थित समपार संख्या 5 सी पर 04 लेन के ROB (रेल ओवर ब्रिज ) का लोकार्पण किया I 1180.90 मी० की लम्बाई वाले तथा रू 121/- करोड़ की लागत से निर्मित इस सेतु के निर्माण का कार्य फरवरी 2021 में प्रारंभ किया गया था जिसके निर्माण का लक्ष्य मार्च 2023 निर्धारित था | उल्लेखनीय है इस निर्धारित लक्ष्य के पूर्व ही माह दिसम्बर 2022 में ही इस कार्य को सम्पूर्ण करके आमजन को राहत प्रदान करने हेतु इसका लोकापर्ण कर दिया गया | इस नवनिर्मित ब्रिज से बंगला बाज़ार ,आशियाना ,मानसरोवर,ट्रांसपोर्टनगर एवं बिजनौर सहित आसपास की लगभग पांच लाख की आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी साथ ही आमजन को इस क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान जाने हेतु सुलभता भी होगी I इसके अतिरिक्त यह रेल ओवर ब्रिज इस क्षेत्र विशेष को लखनऊ के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने में अत्यंत प्रभावी होगा I
इस अवसर पर रक्षामंत्री ने रेलवे को राष्ट्र की समृद्धि और विकास का चक्र की उपमा से अलंकृत करते हुए रेलवे के नेटवर्क में निरंतर वृद्धि करने तथा रेलकर्मियों से उनकी श्रेष्ठतम रेल सेवाओं का प्रदर्शन करने की बात कही I उन्होंने राष्ट्र की चतुर्दिक प्रगति में भारतीय रेल के योगदान का उल्लेख करते हुए रेलवे की आगामी परियोजनाओं के यथासमय संपन्न किये जाने की दिशा में रेलयात्रियों तथा आमजन से रेल को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की I
इस अवसर पर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार, कौशल किशोर, माननीय मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, जितिन प्रसाद, माननीय राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, ब्रजेश सिंह, महापौर लखनऊ, संयुक्ता भाटिया, विधायक सरोजनी नगर,लखनऊ , राजेश्वर सिंह, सदस्य विधान परिषद्, मुकेश शर्मा एवं पार्षद कमलेश कुमार, बीना रावत एवं विनोद मौर्या सहित उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा एवं अन्य अधिकारी ,कर्मचारी व गणमान्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे I



