उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रालोद नेता ने कहा, छोटी-छोटी बैठकें करके आपसी भाईचारे को मजबूत कर रहे हैं जयंत चौधरी

भाजपा की फूट डालो राज करो नीति को भेदेगी जयंत की माइक्रो कैंपेनिंग : रोहित अग्रवाल

लखनऊ। रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने भाजपा पर फूट डालो राज करो नीति से सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह नीति जयंत के माइक्रो कैंपेनिंग के चलते इस बार ध्वस्त होने जा रही है। गौरतलब है कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी इस बार सूक्ष्म स्तर पर बैठकें करके अपने पुराने वोटबैंक को वापस पाने में लगे हैं।

रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि जयंत चौधरी वैसे भी ज़मीन से जुड़े नेता रहे हैं। लेकिन इस बार बड़ी जनसभाओं की बजाय उनका छोटी-छोटी बैठकें करने का तरीका काफी प्रभावी साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि रही है, इसीलिए यहां किसानों, मजदूरों और भाईचारे की जीत होगी। पूर्व विधायक विक्रम सैनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो दंगाई था, सत्ताधारी पार्टी में शामिल था उसे सजा मिली है। अब उस पार्टी को भी सजा मिलनी चाहिए जो ऐसी गंदी मानसिकता वालों को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं।
रोहित अग्रवाल ने कहा कि सीएम योगी स्वाभिमान की बात करके लोगों को बांटने की ही राजनीति कर सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश के किसान गन्ने का बकाया दिलाने की मांग करते हैं, जिस पर सीएम योगी कुछ नहीं बोलते। प्रदेश का युवा रोजगार की मांग करता है तो उनके कानों तक आवाज़ नहीं जाती। महंगाई को लेकर भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। ऐसे में लोग कब तक बर्दाश्त करें। अब समय आ गया है। खतौली उपचुनाव में जनता ने तय कर लिया कि आपसी भाईचारे को मजबूत करके अब एकतरफा रालोद को वोट करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button