उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अपने चंद उद्योगपति मित्रों को लाभ दे रहे हैं भाजपा नेता :रोहित अग्रवाल

लखनऊ l राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि आज संविधान दिवस है लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधान का गला घोंटने पर अमादा है l व्यापारी वर्ग भाजपा से नाराज है,भाजपा की नीतियों से त्रस्त है,नगरों, महानगरों का जो मुख्य व्यापारी वर्ग है उनके लिए भाजपा का कार्य शून्य हैl इनकी नियत ही नहीं है कि ये छोटे व्यापारी ,नुक्कड पर ठेला लगाने वाले व्यापारी वर्ग के बारे में सोचे, ये बस अपने चंद उद्योगपति मित्रों को लाभ दे रहे हैं और ये लाभ सरकार अपनी जेब से नहीं दे रहे है, बल्कि इन्हीं व्यापारियों की मेहनत की कमाई से दे रहे हैl

उन्होंने कहा कि खतौली विधानसभा में उप-चुनाव की प्रक्रिया चल रही है,माननीय जयंत चौधरी जी के प्रयासों के बाद भाजपा विधायक की सदस्यता रद्द हुई थी, दूसरों पर परिवारवाद का तंज करने से बाज न आने वाली भाजपा ने अपने अयोग्य विधायक की पत्नी को टिकट दिया है, राष्ट्रीय लोक दल ने मदन भैया को अपना प्रत्याशी बनाया जो जनता के दुख दर्द में शामिल रहते हैं, जनता की चिंता करते हैं,
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल अपनी नीतियों को जनता के बीच रख रहा है, राष्ट्रीय लोक दल व्यापार प्रकोष्ठ लगातर व्यापारियों के बीच में पहुँचकर उनकी समस्याओं को समझ रहा है और राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों से अवगत करा रहा है, राष्ट्रीय लोक दल व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा खतौली उपचुनाव के लिए 11 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं,जो लगातार क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं, लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं, अरूण मलिक, राजू तेवतिया, लक्ष्मण गोयल, रोहित चौधरी, दीपक रस्तोगी, सुधीर काटियान, दिनेश प्रकाश गुप्ता, नितिन खरे, उपेन्द्र चौधरी,निखिल जैन अनिल कुमार गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रभारी बनाया गया है,ये सभी लोग लगातार राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों और विकास के एजेंडे को जनता के बीच रख रहे हैं,यह चुनाव जनता बनाम सरकार का है, और लोकतंत्र में जनता से ऊपर कोई भी नहीं है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button