उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोक दल संबंधित भ्रामक पोस्ट का प्रदेश प्रवक्ता ने किया खंडन

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश का वर्तमान समय में संगठन का सदस्यता अभियान चल रहा है. रामपुर जनपद से जानकारी प्राप्त हुई है कि रामपुर जनपद में तथाकथित उस्मान पाशा नाम के व्यक्ति ने अपने को जिलाध्यक्ष बताते हुए सोशल मीडिया पर संगठन से संबंधित भ्रामक पोस्ट की है.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री ने इस बाबत बयान जारी किया है कि उक्त व्यक्तित्व का संगठन से कोई संबंध नहीं है. भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई पोस्ट तथाकथित व्यक्ति द्वारा की जाती है तो उसके विरुद्ध संगठन द्वारा अभियोग पंजीकृत कराते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी!



