उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए वैश्विक निवेश का केंद्र बनने जा रहा उत्तर प्रदेश: नन्दी

9 दिसंबर से शुरू होगा टीम यूपी का वैश्विक दौरा

लखनऊ :उत्तर प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए फरवरी 2023 में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को पिकअप भवन में समीक्षा बैठक की। जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को लेकर होने वाले 17 देशों के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंत्री नन्दी ने तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि रोड शो के साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भव्य ही नहीं, भव्यतम हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ ही CII, FICCI, KAND D, EY, DELOITTE के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

मंत्री नंदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेश का फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। योगी सरकार की बेहतर नीतियों के कारण आज उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाना आसान हुआ है सिंगल विंडो सिस्टम निवेश मित्र पोर्टल से निवेशकों को फायदा हुआ है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए 1000000 करोड़ निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री नंदी ने कहा कि विदेशों में होने वाले रोड शो के जरिए उत्तर प्रदेश में निवेश फ्रेंडली माहौल, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कानून व्यवस्था का प्रचार किया जाएगा।
बैठक में एसीएस अरविंद कुमार, सीईओ इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, एसीईओ प्रथमेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


एसीएस अरविंद कुमार ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश पर अवध शिल्पग्राम में लगभग 1 माह तक ओ डी ओ पी प्रदर्शनी लगाई जाएगी वही पढ़कर विभाग द्वारा एक भव्य इंटरसिटी का निर्माण कराया जाएगा जिसमें करीब 500 टेंट तैयार किए जाएंगे इसका खर्च इन वेस्ट यूपी द्वारा वन किया जाएगा मंत्री नंदी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कुंभ की भांति इंटरसिटी को बनाया जाए तथा आगंतुकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए एटीएस ने बताया कि लगभग 14 करोड़ रुपए व्यय यह जाएंगे।
मंत्री नंदी ने बताया कि गुजरात के सीमन भाई अग्रवाल ₹25000 का इन्वेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में करना चाहते हैं। उन्हें भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल किया जाए और निवेश के लिए उनका स्वागत किया जाए।
बैठक में बताया गया कि 17 देशों का भ्रमण विभिन्न टीमों द्वारा किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि 17 देशों के भ्रमण के लिए आज रूट बनाए गए हैं। के अनुसार मंत्री कर विदेशियों के भ्रमण पर निकलेंगे और उत्तर प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक विकास की धारा से निवेशकों को अवगत कराएंगे।


ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर विदेश दौरा 9 दिसंबर से शुरू होगा। विदेशों में होने वाले रोड शो के दौरान निवेशिकों को ओ डी ओ पी के सामान दिए जाएंगे।
मंत्री नंदी ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट के लिए अभी तक करीब 1,62,009.73 करोड़ रूपए के मिल चुका है जिसके जरिए करीब 6,33,454 रोजगार सृजित होंगे। 87 एमओयू साइन किए जा चुके हैं जिसके जरिए 170400 करोड़ का निवेश होगा और 4,96,905 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इन देशों में होगा दौरा
यूएसए, जर्मनी, कनाडा, यूएई, थाईलैंड, जापान, इजरायल, अर्जेंटीना, मेक्सिको, बेल्जियम, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, डेनमार्क, सिंगापुर, निदरलैंड।

भव्य और दिव्य टेंट सिटी
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर अवध शिल्पग्राम में भव्य टेंट सिटी बनाई जाएगी। जिसमें स्विस कॉटेज बनाए जायेंगे। यह Swiss cottage कुंभ मेले की तरह ही भव्य होंगे। जिसमें विभिन्न देशों की आय प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

1 महीने तक चलेगी ओ डी ओ पी प्रदर्शनी
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अवध शिल्पग्राम में ओ डी ओ पी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ओ डी ओ पी सामानों को न सिर्फ प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इंडस्ट्री पार्टनर
सीआईआई और फिक्की 17 देशों में होने वाले इंटरनेशनल रोड शो मैनेज करेंगे।

एग्जिबिशन मैनेजमेंट एजेंसी
K AND D यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रदर्शनी का मैनेजमेंट।

नॉलेज पार्टनर ई वाई

1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी
Deloitte

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button