उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

खनन प्रक्रिया में “माइन मित्रा,” डिजिटल प्रणाली डेवलप कर लागू करने लिए नेशनल गोल्ड अवार्ड डा. रोशन जैकब को मिला

लखनऊ: प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग , भारत सरकार द्वारा डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी प्रर्किया पुनः: अभियांत्रिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स पुरस्कार 2022(स्वर्ण) उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डा रोशन जैकब को उनके द्वारा खनन प्रक्रिया में “माइन मित्रा” डिजिटल प्रणाली डेवलप कर लागू करने के लिए प्रदान किया गया है।

माता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय, कटरा ,जम्मू -कश्मीर में ई-गवर्नेन्स पर 26 से 27 नवम्बर तक आयोजित 25वीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रथम दिन 26 नवम्बर को यह गोल्ड एवार्ड डा रोशन जैकब व उनकी सहयोगी टीम को प्रदान किया गया । एवार्ड के साथ 5लाख रूपये का चेक व मोमेन्ट प्रदान किया गया। यह एवार्ड केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन/अपर निदेशक ,खनन विपिन जैन, संयुक्त निदेशक खनन विभाग उत्तर प्रदेश एस के सिंह , यूपी डेस्को के वी के गुप्ता के अलावा अन्य प्रान्तों के सम्बंधित प्रतिनिधि/उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button