उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, प्रताप मार्केट”, अमीनाबाद इकाई का हुआ गठन

प्रताप मार्केट अमीनाबाद के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े

 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रताप मार्केट ,अमीनाबाद स्थित राम मंदिर में प्रताप मार्केट के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई.
बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उनकी उपस्थिति में राजधानी की मशहूर एवं मुख्य मार्केट प्रताप मार्केट, अमीनाबाद के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की तथा “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,प्रताप मार्केट”, अमीनाबाद इकाई का गठन किया.

बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से बलबीर अरोड़ा को अध्यक्ष, ओरिंदर पाल नारंग को वरिष्ठ महामंत्री, आजाद रस्तोगी को महामंत्री, अनिल गुनाली को कोषाध्यक्ष ,रितेश चावला को सह कोषाध्यक्ष, राजीव गुप्ता, आरपी सिंह गुरुवीर नारंग, राजकुमार, अब्दुल मुनीद, पंकज रस्तोगी को उपाध्यक्ष ,बलजीत सिंह, सूरज वाधवा, सौरभ, अजीत सिंह को मंत्री ,रोहित पाहवा, रामकरण को संगठन मंत्री, मोहित गुप्ता को संयुक्त मंत्री, तरनजीत सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नव गठित कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी तथा व्यापारियों से उत्पीड़न बर्दाश्त ना करने की अपील की.
उन्होंने कहा व्यापारी किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत ना दें, रिश्वत मांगने वाले भ्रष्ट अधिकारियों की जानकारी संगठन को तत्काल दे संगठन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही कराएगा. उन्होंने कहा वर्तमान समय व्यापारियों के लिए चुनौती भरा है ऐसे में व्यापारियों को संगठित होना अति आवश्यक है.
संगठन के माध्यम से ही सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हो सकेगी इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, नगर महामंत्री गण मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, आशीष गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button