उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुरादाबाद में अन्तरमंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता “नुक्कड़ नाटक” का आयोजन

लखनऊ. मुरादाबाद के रेलवे मनोरंजन सदन में उत्तर रेलवे मण्डल सांस्कृतिक संगठन, मुरादाबाद द्वारा अन्तरमंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशुतोष गंगल महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे रहे। स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा आशुतोष गंगल/महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे, एस.के.पाण्डेय/प्रधान मुख्य अभियन्ता/उत्तर रेलवे, मनोज कुमार/मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन/ प्रधान कार्यालय/ उत्तर रेलवे, मण्डल रेल प्रबंधक  अजय नन्दन तथा सभी गणमान्य अधिकारियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।  गुरजीत कौर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर अपना स्वागत संबोधन दिया गया।


प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की सात टीमों मुरादाबाद मण्डल, लखनऊ मण्डल, दिल्ली मण्डल, अम्बाला मण्डल, फिरोजपुर मण्डल, जगाधरी वर्कशॉप तथा अमृतसर वर्कशॉप की टीमों ने प्रतिभाग किया I सभी टीमों द्वारा अपने-अपने ‘नुक्कड़ नाटक’ की प्रस्तुति मंच पर प्रस्तुत की गई I तत्पश्चात्  l मनोज कुमार/मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन/प्रधान कार्यालय/ उत्तर रेलवे द्वारा मंच से विजेता टीम की घोषणा की । सभा में उपस्थित सभी ने तालियों के साथ विजेता टीमों का मंच पर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुरादाबाद मण्डल ने, द्वितीय स्थान दिल्ली मण्डल ने तथा तृतीय स्थान लखनऊ मण्डल ने प्राप्त किया । मुख्य अतिथि  आशुतोष गंगल महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने तीनों विजेता टीमों को मंच पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया । इस अवसर पर एस.के.पाण्डेय/ प्रधान मुख्य अभियन्ता/ उत्तर रेलवे,  मनोज कुमार/मुख्य कार्मिक अधिकारी/ प्रशासन/प्रधान कार्यालय/ उत्तर रेलवे, राकेश सिंह/अपर मण्डल रेल प्रबंधक( ओपी) , एन. एन.सिंह/अपर मण्डल रेल प्रबंधक( इंफ्रा.),   सुधीर सिंह/ वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक( कोचिंग ),  सुधीर कुमार/ वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक,  चेतन तनेजा/ वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ( फ्रेट )  अमित शर्मा/ वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक,  परितोष गौतम /वरिष्ठ मण्डल यांत्रिकी अभियंता (समन्वय) तथा मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारी तथा अनेक रेल कर्मचारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे.


कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी,  गुरजीत कौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समारोह का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button