लखनऊ.लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल सामाजिक व सांस्कृतिक मंच ने दो दिवसीय लोक कला उत्सव का आयोजन किया है.
प्रथम दिवस पर प्रबुद्ध विद्वानों को सम्मानित व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उभरती हुई प्रतिभाओं को वीर सिंह गढ़वाली मैदान, जी एस एम पब्लिक स्कूल गोमती नगर में मंच प्रदान किया.
सम्मानित विद्वान सुधा त्रिवेदी- सांस्कृतिक संरक्षण, पारुल घिल्डियाल -लोक नृत्य, संतोष कुमार -लोक गायन, प्रेम सिंह बिष्ट -लोक कला, डॉ. आकांक्षा जुयाल -चिकित्सा आदि को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र प्रधान सदस्य विधान परिषद मुनालश्री विक्रम बिष्ट व भाजपा नेता समाजसेवी रितु शाही ने प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने प्रतिभाओं को मंच देने की सराहना करते हुए लोक कला को बढ़ावा देने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया.
प्रथम दिवस की संध्या को समाजसेवी व संस्थापक सूबेदार बुध सिंह बिष्ट व बसंती बिष्ट स्मृति में समर्पित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्तुति सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना विभा नौटियाल के निर्देशन में साक्षी व रुचिका ने कथक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति आदि शक्ति नृत्य एकेडमी के कलाकारों ने लवली घिल्डियाल के निर्देशन में सर्वप्रथम विंधवश्नी स्त्रोत्रम -देवी स्तुति के बाद नमो नमो शंकरा -शिव महिमा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद लोक नृत्यों की विभिन्न छटा बिखेरी नन्ही नन्ही बुंदिया -अवधि नृत्य, फ्योलादिया -गढ़वाली नृत्य, काल्यू कूद गयो -राजस्थानी नृत्य, मेंहदी मेंहदी पंजाबी नृत्य, टूटी बाजू बंद -घूमर नृत्य, क्रीम पाउडर -गढ़वाली नृत्य घूमर नृत्य, लगी तेरे संग मेरे शंकरा -डांडिया
नृत्यकलाकार
शनाया,प्रीति,संजना,ज्योति ,वर्षा, स्नेहा,मीना,कोमल,सोनिया,चांदनी,
शशि,नैना,लकी,कृष्ण,शिव,श्रेया,
अंशिका इस अवसर पर यश भारती सम्मानित वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी ने भी कभी राम बनके कभी श्याम बनके, मां तेरी जय जय हो जैसे कई भजनों को गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया, जी एस एम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी मोनिका घिल्डियालके निर्देशन में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रभारी आकांक्षा आनंद व मेनका श्रीवास्तव ने लोक नृत्य लोकगीत आदि की सेमी फाइनल प्रतियोगिता आयोजित कराई कार्यक्रम के समापन पर मंजू घिल्डियाल ने सभी अतिथियों व कलाकारों आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.
आकांक्षा आनंद ने बताया 30 सितंबर को द्वितीय दिवस पर फाइनल सांस्कृतिक प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम छह बजे आयोजित किए जाएंगे इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ योगेश तिवारी, समाजसेवी राजेंद्र जुयाल महेंद्र सिंह राणा अशोक अस्वाल आदि विशिष्ट जन उपस्थित थे.