उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सहारनपुर में विद्युत दुघर्टना के शिकार पीड़ित 03 परिवारों को 05-05 लाख रूपये कुल 15 लाख रूपये दिए गए: एम. देवराज

पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने दो दिन में किया लगभग दो दर्जन उपकेन्द्रों का निरीक्षण

             चेरिश टाइम्स न्यूज़

लखनऊः उप्र पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम. देवराज ने विद्युत समाधान सप्ताह के छठे दिन बांदा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भूरा उपकेन्द्र आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण किया। यहॉ पर काशीपुर गुलेरी ग्राम के प्रेम नारायण ने बिल सम्बन्धी समस्या बतायी। उन्होंने कहा कि पहले बिल कम आता था अब ज्यादा आने लगा है। इसी तरह बांदी पुरवा की शकुन्तला देवी से फोन मिलाकर अध्यक्ष ने बात की। उन्होंने बताया कि मीटर बदल गया है। समस्या हल हो गयी है।


यहॉ पर अधिकारियों एवं कार्मिकों से उन्होंने कहा कि हमें पावर स्टेशनों को प्रोफिट सेंटर में बदलना है। यह लक्ष्य रखकर काम करिये। उन्होंने अवर अभियन्ता, सहायक अभियन्ता आदि कार्मिको से पूॅछा कि आप का मुख्य दायित्व क्या है? बिजली देना बिल वसूलना। जिस तरह व्यापारी अपने उपभोक्ताओं का ध्यान रखता है तब दुकान चलती है इसी तरह आप भी अपने उपभोक्ताओं का ध्यान रखिये।
बांदा नगर में स्थित पीली कोठी उपकेन्द्र के निरीक्षण में उन्होंने बांदा जनपद में लाइन हानियॉ कम करने के लिये सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये।

महोबा जनपद के अनेक उपकेन्द्रों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। सबसे पहले कबराई शिविर में गये। शहर स्थित इस उपकेन्द्र में उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण किया। रजिस्टर चेक कर उपभोक्ताओं से फोनपर बात की, फीडबैक लिया। निगम अधिकारियों को राजस्व वसूलने, विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने तथा लाइन हानियॉ कम करने हेतु प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो भी बड़े बकायेदार हैं उनसे बिल वसूलिये या बिजली काटिये। उन्होंने कहा कि यदि बिजली का मूल्य नहीं वसूला जायेगा तो बिजली कैसे मिलेगी।

उन्होंने हर उपकेन्द्र को प्राफिट सेन्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये।
अध्यक्ष ने कीरत सागर उपकेन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहॉ पर उन्होंने विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली एवं लाइन हानियॉ कम करने तथा उपभोक्ता सेवा की समीक्षा की। अध्यक्ष ने कहा कि हर उपकेन्द्र को प्रोफिट सेन्टर के रूप में विकसित करना है। इसके लिये सभी लोग ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करिये।
अध्यक्ष ने बजरिया वितरण उपकेन्द्र तथा 132 ट्रांसमिशन उपकेन्द्रों का भी निरीक्षण किया। यहॉ पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देषित किया कि महोबा के जिला चिकित्सालय की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाये जिससे अस्पताल को अनवरत उच्चगुणवत्ता की बिजली मिले।
अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल की आपूर्ति बार-बार बाधित होने का विशय उठाया गया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति के लिये जो भी कार्य करने हों उसको जिलाधिकारी से सम्पर्क कर प्राथमिकता के आधार पर करें।
महोबा में बकायेदारों के कनेक्षन काटने पर बिना बकाया राशि जमा किये ही पुनः कनेक्शन जोड़ने के प्रकरण के प्रति अध्यक्ष ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुये ऐसे तत्वों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 कराने के निर्देश दिये। उनके संज्ञान में यह भी लाया गया है कि कुछ निजी ऐजेन्सियों से लोगा कटा कनेक्शन अवैध रूप से जुड़वा लेते हैं ऐसे तत्वों के विरूद्ध भी एफ0आई0आर0 के निर्देश दिये गये हैं। कनेक्शन कटने के बाद बगैर बकाया जमा किये हुये कनेक्शन जोड़ लेना संज्ञेय अपराध है। अलीपुर उपकेन्द्र का भी अध्यक्ष ने निरीक्षण करते हुये उपभोक्ता सेवा एवं राजस्व वसूली के निर्देश दिये।
अध्यक्ष ने जनपद हमीरपुर के भी अनेक उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया। दोपहर 3 बजे उन्होंने मौदहा 33/11 उपकेन्द्र में आयोजित शिविर में पहॅुचे। वहॉ पर अधिशासी अभियन्ता सुमित व्यास एवं उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली बढ़ाये तथा लाइन हानियॉ कम करें। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्रों को प्राफिट सेन्टर के रूप में विकसित करना है इस लक्ष्य के साथ काम करें।
चैयरमैन ने बताया कि सहारनपुर में विद्युत दुघर्टना के शिकार पीड़ित 03 परिवारों को 05-05 लाख रूपये कुल 15 लाख रूपये दिए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button