उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दिलकुशा कॉलोनी में बारिश के दौरान दीवार गिरने से घायल हुए लोगों का रालोद प्रतिनिधि ने जाना हाल

नौ लोगों की मौत पर जताया शोक

              चेरिश टाइम्स न्यूज़
       लखनऊ l दिलकुशा कॉलोनी में बारिश के दौरान दीवार गिरने से 9 लोगों की दुखद मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर हालत में जख्मी सिविल अस्पताल में भर्ती हैं. घटना की सूचना पाते ही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने रालोद नेता आशीष तिवारी को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए तथा सिविल अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जानने को कहा श्री तिवारी तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचे.

घायलों का हालचाल जाना एवं चिकित्सा अधिकारी से मिलकर चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की तथा संगठन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया सरकार ने जो मुआवजा घोषित किया है वह बहुत ही कम है मृतकों को 10 लाख तथा घायलों को 2 लाख साथ ही भवन निर्माण की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाएl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button