उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
हिंदी की समृद्धि के लिए हमें अपने प्रयास निरंतर जारी रखने चाहिए: डॉ. नीतू शर्मा
आई टी कॉलेज लखनऊ मे हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस का आयोजन

लखनऊ. आई टी कॉलेज लखनऊ मे हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सुश्री मंजू श्रीवास्तव फोटो वॉइस न्यूज़ मैगजीन (एडिटर) और अरशाना अज़मत दैनिक हिंदुस्तान (पत्रकार) और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वी प्रकाश,विभागाध्यक्ष डॉ नीतू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे.

सुश्री मंजू श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में हिंदी तथा हिंदुस्तानी भाषा की एकता और उसके प्रभाव के बारे मे छात्राओ को समझाया। सुश्री अरशाना अज़मत ने हिंदी भारतीय भाषाओं और उप बोलियों के महत्व को समझाते हुए हिंदी दिवस पर संस्कृति के संरक्षण और क्षेत्रीय भाषा के महत्व को लोगो को बताया ।

प्राचार्या डॉ. वी. प्रकाश ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी ही हमारी पहचान है और अपनी पहचान को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हमें निरंतर प्रयास करने होंगे. डॉ नीतू शर्मा ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए हिंदी दिवस की बधाई दी और अपने वक्तव्य में कहा कि “सोत्साहस्य च लोकेशु न किंचिदपि दुर्लभम,” हिंदी की समृद्धि के लिए हमें अपने प्रयास निरंतर जारी रखने चाहिए.




