उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाषा मनोभाव व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम : डॉ. दिनेश शर्मा

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. हिंदी दिवस के अवसर पर  भाजपा लखनऊ महानगर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ प्रकोष्ठ द्वारा  द्वारा हिंदी भाषा के विकास और विस्तार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों विशिष्ट जनों को कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया । सम्मानित सम्मानित किए जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों में आत्मा प्रकाश मिश्रा, गोपाल सिन्हा, नूतन वशिष्ठ, अनुपमा शरद, मधु चतुर्वेदी और विनीता मिश्रा को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा  कि भाषा मनोभाव व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। हिंदी हमारी सांस्कृतिक चेतना व राष्ट्रीय एकता का मूल आधार होने के साथ-साथ प्राचीन सभ्‍यता व आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है।
हिंदी को सिर्फ बोलचाल की भाषा के साथ-साथ हमें उसको अपने संस्कारों में भी उतारना है और खासकर आगे आने वाली पीढ़ी है उसमें हम हिंदी भाषा के संस्कार दें। संयुक्त राज्य अमेरिका में 100 से अधिक विश्वविद्यालय हैं जिनमें हिंदी पढ़ाई जाती है।

भारत के अलावा कई अन्य देश हैं जहाँ हिंदी का उपयोग नेपाल, जर्मनी, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो, यूके, सिंगापुर आदि भाषा के रूप में किया जाता है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि हिंदी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है. यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लखनऊ महानगर प्रकोष्ठ संयोजिका अपर्णा मिश्रा द्वारा जी डी गोयनका स्कूल सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जी डी गोयनका स्कूल डायरेक्टर सर्वेश गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, अरुण प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button