उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने किया सीतापुर एवं लखीमपुर जनपद में समाधान शिविरों का निरीक्षण 

उपभोक्ताओं की समस्या निवारण में लापरवाही देखकर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

   लखनऊः उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने सीतापुर एवं लखीमपुर जनपदों में आयोजित उपभोक्ता समाधान शिविरों का निरीक्षण किया। तीन दिन से लगातार शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्या और उनके समाधान का आंकलन कर रहे अध्यक्ष ने लखीमपुर जनपद के दूरदराज स्थित उपकेन्द्रों के शिविरों का जायजा लिया।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान में लापरवाही को लेकर आज सीतापुर जनपद के सिधौली के अधिशासी अभियन्ता सुधीर भारती एवं उपखण्ड अधिकारी अंकुर वर्मा को पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम. देवराज ने जमकर फटकार लगायी एवं 10 दिन की समय सीमा तय करते हुये उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने की चेतावनी दी। अध्यक्ष आज समाधान शिविर का निरीक्षण करने सिधौली स्थित 33/11 उपकेन्द्र पहुॅचे थे। वहॉ पर उपभोक्ताओं ने उनसे जो समस्यायें बतायी उस पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। अटरिया के उपभोक्ता मनीश अवस्थी ने बताया कि मेरे यहॉ 1994 से कनेक्शन लगा है बिजली चल रही है, मैंने कई एप्लीकेशन दी है अवर अभियन्ता एवं एसडीओ से मिलकर समस्या बतायी है, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है। मैं बिल भी जमा कर रहा हॅू। इसी बीच विजिलेन्स ने भी 74 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है इसमें मेरी क्या गलती है। इस प्रकरण पर अध्यक्ष ने उपभोक्ता की शिकायत की जॉचकर समस्या को हल कराने के निर्देश दिये।
उपभोक्ता पुत्तीलाल यादव का 33000 का बिल गलत आ रहा था। अध्यक्ष ने फोन से पूॅछा तो उन्होंने समस्या के निस्तारण में हीला हवाली की शिकायत की। उनका भी रीडिंग का बिल तत्काल ठीककर दिया गया। तकरहिया गांव के प्रमोद एवं असौंधन गांव के नन्दलाल ने बताया कि सौभाग्य योजना में गांव में जो कनेक्शन दिये गये उनमें मीटर नहीं लगा है इस कारण बिल नहीं आ रहा है इकट्ठा आयेगा तो बहुत बड़ी समस्या होगी।
अध्यक्ष ने किशन, सरोज, तुलसीराम, टुल्लु से भी फोन पर बात कर फीड बैक लिया। यहॉ के कार्य से वे पूरी तरह असंतुष्ट दिखे। उन्होंने यहॉ के अधिशासी अभियन्ता एवं एसडीओ को सुधरने एवं ठीक से कार्य करने की चेतावनी दी एवं फटकार लगायी।
अध्यक्ष ने सिधौली स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहॉ अवर अभियन्ता ने बताया कि कुर्सी रोड से कन्डूनी ट्रांसमिशन लाइन में विलम्ब हो रहा है उसको जुलाई में ही चालू होना था लेकिन उसमे विलम्ब हो रहा है, इस पर अध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजकर विलम्ब का कारण पूॅछने और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये।
अध्यक्ष ने लखीमपुर शहर स्थित 33/11 उपकेन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहॉ पर ज्यादातर शिकायते बिल संशोधन एवं मीटर खराबी की थी। उन्होंने रजिस्टर से नाम छांटकर उपभोक्ता हसीन अहमद को मिलाकर फीडबैक लिया। उपभोक्ता की बिल संशोधन की शिकायत ठीक हो गयी थी। लखीमपुर में ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के फूल बेहड उपकेन्द्र पर आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण किया। यहॉ पर उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ता समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button