उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

श्री माधव मन्दिर में राधा अष्टमी पर चरण दर्शन 4 सितंबर को 

राधा अष्टमी पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखनऊ. डालीगंज स्थित श्री राधा माधव सेवा संस्थान के तत्ववधान में श्री माधव मंदिर परिसर में श्री राधा अष्टमी प्राकट्य उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें श्री राधा रानी भव्य फूलों सिंगार बनारसी वस्त्र, चांदी के मुकुट लगाकर महाआरती के बाद प्रसाद विरतण किया जाएगा प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि आज राधा रानी के चरणों के दर्शन भक्तों को कराए जाएंगे।
कमेटी महिला अध्यक्ष माया आनंद ने बताया कि इस अवसर पर कन्याओं को पाठक सामग्री वितरित कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
इस अवसर पर अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, गोविंद साहू, श्याम जी साहू, धनश्याम अग्रवाल, राकेश साहू, माया आनंद, दिनेश अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा, अनुराग साहू कार्यक्रम को भव बनाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button