उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
लोहिया अस्पताल में सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की इकाई का शुभारंभ
महापौर ने किया उद्घाटन

लखनऊ. महापौर संयुक्ता भाटिया ने डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवा भारती द्वारा प्रेरित सेवा प्रकल्प सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की एक इकाई का शुभारंभ किया।

इस इकाई द्वारा लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के बगल बने एक कक्ष में सेवा केंद्र के कार्यकर्ता आने वाले मरीजों को निःशुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा प्रदान करेंगे।बाहर से आने वाले मरीज अपना आधार कार्ड जमा करके उक्त सेवा का लाभ ले सकेंगे।

सेवा केंद्र के संयोजक ओम प्रकाश पांडे ने बताया 16 दिसंबर 2019 को सेवा संस्थान की प्रथम इकाई किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लोकार्पित की गई। उसके बाद से यह सेवा संस्थान का पांचवा सेवा केंद्र आज शुरू होने जा रहा है।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने सेवा केंद्र शुरू करने के लिए संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने इस सेवा संस्थान को स्थान देकर सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई है।यह संस्थान निश्चित ही मरीजों की बेहतर सेवा कर सकेगा।
महापौर ने आगे कहा कि वह स्वयं भी इस सेवा कार्य के लिए सहयोग एवं सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है।मरीजों की सेवा नारायण सेवा होती है।यह सबसे पुण्य का काम होता है।



