उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा महानगर प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान

                    चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. आजादी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान में  महानगर अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने जानकीपुरम क्षेत्र में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रिटायर्ड अधिकारी वीके श्रीवास्तव, रिटायर्ड पीसीएस आरसी तिवारी, रिटायर्ड अंडर सेक्रेट्री उत्तर प्रदेश सचिवालय हरीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कवि श्यामल मजमुदार, वरिष्ठ प्रबंधक राष्ट्रीय फ़र्टिलाइज़र लिमिटेड श्री ए के सिंह सहित विभिन्न प्रबुद्ध जनों के आवास जाकर तिरंगा प्रदान किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान पार्षद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुकेश शर्मा ने कहां की अभियान के तहत देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी की योजना के अनुसार अभियान में जन सहभागिता के द्वारा हर घर पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा विशेष प्रयास किए जा हैं। जिसके तहत आज प्रबुद्ध जनों के आवास जाकर उनसे भेंट व संवाद कर तिरंगा प्रदान किया यह अभियान लखनऊ महानगर में संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है। जगह जगह तिरंगा यात्रा , प्रभात फेरी व जनसंपर्क के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अभियान में समाज के हर वर्ग, हर समूह का व्यक्ति शामिल हो। इसके लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिक जन, सामाजिक संगठन, औद्योगिक संगठन आदि के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को लखनऊ के जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन का हर कार्यकर्ता प्रयासरत है। हर नागरिक शामिल हो और सभी अपने घरों एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति की भावना का सर्वोच्च उदाहरण पेश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button