उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

63 यूपी बटालियन एनसीसी लखनऊ ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली

 लखनऊ. “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से, 63 यूपी बटालियन एनसीसी ने 11 अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर से एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली में बटालियन के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल चालकों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के नारे लगाते हुए रैली लखनऊ विश्वविद्यालय शुरु होकर 1090 चौराहा, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग, अटल चौक, परिवर्तन चौक होते हुए वापस विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 18 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संपन्न हुई।
इस आयोजन को सफल बनाने में यातायात पुलिस सहित नगर प्रशासन का योगदान रहा।
कार्यक्रम में काफी संख्या में नागरिक भी शामिल हुए। रैली ने हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के विषय पर जागरूकता पैदा की। इस तरह के आयोजन न केवल राष्ट्रीय भावना को बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि राष्ट्रीय एकता के प्रति नागरिकों के सकारात्मक दृष्टिकोण को आत्मसात करने में भी मदद करते हैं।

इस दौरान 63 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुमीत पुरी, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल पीपी किशोर, पीआई स्टाफ और एनसीसी कैडेटों ने भी बड़े उत्साह के साथ साइकिल रैली में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button