अन्य खबर
गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है रक्षा बंधन : सै. मासूम रज़ा

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ : नवाबों व तहजीब के शहर में भाई बहन के प्यार के बंधन रक्षा बंधन मनाने का सिलसिला सदियों से चला आ रहा है। होली, दिवाली, ईद व बकरीद की तरह रक्षा बंधन भी ऐसा त्योहार है जो किसी एक मजहब का त्योहार नहीं है। इस त्योहार को सिर्फ हिंदू ही नहीं मनाते बल्कि मुसलमान भी सदियों से मनाते आ रहे हैं। भाई बहनों को इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।




