उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

हर क्षेत्र में शिखर पर महिलाएं :महापौर

                चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. वीमेन शाइन पत्रिका के द्वितीय वर्षगाँठ संस्करण के अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया।

इन महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों एवं कोरोना जैसी महामारी के बीच भी अपने हुनर एवं कौशल से अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण था।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महिलाएं तो आजकल हर क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है।इस कोई शक नही की महिला उन क्षेत्रों में भी उच्च स्थानों पर जहाँ पहले पुरुषों का वर्चस्व माना जाता था।महिलाएं आज रिक्शा से लेकर हवाई जहाज तक चला रही है।महिलाओं को जब जब मौका मिला है उन्होंने बेहतर करके दिखाया है।

इस अवसर पर महापौर संग विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ,कार्यक्रम संयोजक अपर्णा मिश्रा ,रेणुका टंडन ,सुमन रावत ,नंदिनी दिवाकर सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button