उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
अपने स्वास्थ्य को बेहतर और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए चलाएं साइकिल :महापौर

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. फैज़ाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम होटल में महापौर संयुक्ता भाटिया ने देश के 18वें साईकल ट्रेड का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि उप्र साइकिल उद्योग व्यापार परिषद 1999 से यह ट्रेड फेयर आयोजित कर रहा है इसके लिए संगठन को बहुत बहुत बधाई।महापौर ने कहा कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए आपको लोग पिछले 18 वर्षों से ट्रेड फेयर आयोजित कर रहे है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।




