उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
बीबीएयू लखनऊ में बछेंद्री पाल ने की प्रेरक वार्ता

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. सुश्री बछेंद्री पाल और ‘फिट@50 प्लस ट्रांस हिमालयन अभियान’ के सदस्यों ने 6 अगस्त को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक प्रेरक भाषण दिया। इस अभियान ने 35 उच्च पर्वतीय दर्रों में 140 दिनों में 4841 किमी की दूरी तय की और इसे टाटा स्पोर्ट्स क्लब का सहयोग भी मिला।

इस कार्यक्रम में लखनऊ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के लगभग 500 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। कर्नल गौरव कार्की ने परिचयात्मक भाषण दिया जिसके बाद टीम की 11 महिला सदस्यों में से प्रत्येक द्वारा भाषण दिया दिया। टीम का नेतृत्व करने वाली बछेंद्री पाल ने 1984 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला (और दुनिया में पांचवीं) बनने गौरव प्राप्त किया था।

बछेंद्री पाल ने उत्तराखंड के एक गरीब परिवार और ग्रामीण इलाके की होने के बावजूद अपनी सफलता पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरक भाषण दिया।





