उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मृतक शिक्षिका सुप्रिया वर्मा के परिजनों से मिला जद यू प्रतिनिधिमंडल

गत एक जून को घर में लूट के बाद कर दी गई थी शिक्षिका की हत्या

   लखनऊ. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व मे पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या की श्रीरामपुर कालोनी गया. जहा गत एक जून 2022 को महिला शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की उनके घर मे लूट के बाद हत्या कर दी गई थी।
प्रतिनिधिमंडल ने लड़की के माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यो से बातचीत की। लड़की के पिता ने बताया कि हत्याकांड मे शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी 3 जुलाई को हो गई है और शासन-प्रशासन द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई से हम लोग संतुष्ट है परन्तु विवेचना मे हो रही देरी एवं विवेचना के कुछ बिन्दुओ पर हमे सन्देह है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उन्हे आश्वस्त किया कि हमारी पार्टी आप के साथ हमेशा खड़ी है और हम लोग आपको न्याय दिला कर दम लेगे।घटना का सही ढंग से खुलासा होगा और सारे तथ्यो से हम लोग अपने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार को अवगत कराएगे और प्रदेश सरकार से घटना पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग करेगे।
प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल,पूर्व सांसद धनन्जय सिंह (जौनपुर),बरिष्ठ नेता सतेन्द्र पटेल (मिर्जापुर ),प्रदेश उपाध्यक्ष  कल्पनाथ वर्मा(अयोध्या), प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरि शंकर जी पटेल (बलिया),प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र सिंह (बाराबंकी),प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह(बलिया),महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह(लखनऊ),प्रदेश प्रवक्ता सुभाष पाठक(लखनऊ),प्रदेश महासचिव राम किशोर वर्मा (सीतापुर) , प्रदेश सचिव रमेश कुमार मिश्र (अम्बेडकरनगर) मुख्य रूप से शामिल थे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button