उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बच्चों ने सीखी दंत सुरक्षा

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । जैक्सन ग्रुप ने लेट्स गिव होप फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में एसडीएसएन पब्लिक स्कूल, गोमतीनगर विस्तार में डेंटल अवेयरनेस सेशन कराया.

इस सेशन को डॉक्टर हेमा ढींगरा ने लिया.उन्होंने बच्चों को ओरल हाइजीन्, ब्रशिंग, कैविटीज के विषय में जानकारी दी.
इस सेशन में 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया.दाँतों की बीमारियों और ब्रशिंग से संबंधित कई समस्याएं बच्चों ने रखी, जिसके निवारण और समाधान डॉक्टर हेमा ढींगरा ने बताया.

सेशन का समापन जैक्सन ग्रुप ने सभी बच्चों को टूथपेस्ट और ब्रश देकर किया…सेशन के बाद बच्चों के साथ पौधारोपण भी किया गया.

इस अवसर पर लेट्स गिव होप फाउंडेशन के संस्थापक आशीष मौर्या, मानस, दिव्यांश, शांभवी, आद्या और एस डी एस एन के प्रधानाचार्य अवनि श्रीवास्तव और सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button