उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया जश्न

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
                लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हर्षोंल्लास के साथ जश्न मनाया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनजातीय कलाकारों ने लोक गायन व नृत्य के द्वारा हर्ष व्यक्त किया तथा भाजपा प्रदेश मुख्यालय से हाथों में तिरंगा लेकर लोक धुनों पर थिरकते हुए नगर के मार्गों पर निकले। बड़ी संख्या में आदिवासी, वनवासी तथा जनसामान्य व भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइ यां दी।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गोंड ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद पर आसीन होना समस्त जनजातीय समाज व महिलाओं का सम्मान है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के देश के सर्वोच्च पद के लिए शपथ लेने से समस्त जनजातीय समाज गौरवान्वित हुआ है। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ के साथ नए इतिहास का सृजन हुआ है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इ. विद्या भूषण गोंड, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गोंड, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जितेंद्र गोंड, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज कश्यप व रवीन्द्र थारू उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रमोद तिवारी, अमरेश सिंह, मंजु यादव, नकुल दुबे, छंगेलाल कश्यप, संजय कश्यप, सुनील कश्यप, रंजीत सिंह बंटी इत्यादि उपस्थित रहे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button