उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

20 यूपी बालिका बटालियन का एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए पासिंग आउट समारोह आयोजित

         लखनऊ. 20 यूपी बालिका बटालियन लखनऊ के तहत इटौंजा लखनऊ स्थित महामाया पीजी कॉलेज की एनसीसी की ‘’सी” सर्टिफिकेट के लिए 40 एनसीसी कैडेटों के प्रथम बैच का पासिंग आउट समारोह आयोजित किया गया। एन सीसी की ”सी” सर्टिफिकेट के लिए 40 एनसीसी कैडेटों को जुलाई 2019 में एलीट एनसीसी कैडर में नामांकित किया गया था।

इस पासिंग आउट समारोह में 20 यूपी बालिका बटालियन लखनऊ के कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी मेजर सुरेखा राव मौजूद रहीं।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि कर्नल विनोद जोशी द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

इस समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल विनोद जोशी ने कहा कि सभी छात्राओं को अपना मनोबल ऊंचा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन छात्राओं में दृढ़ इच्छाशक्ति होती है वह न केवल आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेती हैं बल्कि भविष्य की चुनौतियों को आसानी से सामना करती हैं।

इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी मेजर सुरेखा राव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनको स्वालंबी बनने जा आह्वान किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में विद्यालय की प्राचार्य प्रो शहला नुसरत किदवई ने कहा कि एनसीसी का राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्राओं को एनसीसी प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया ।

समारोह में एनसीसी अधिकारी डॉ. प्रीति चंद नेगी, कॉलेज की छात्राओं सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button