उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
महापौर ने किया शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा (151 फ़ीट ऊंची) का भूमि पूजन,शिलान्यास

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. हिन्द नगर कॉलोनी स्थित ममता गैस पार्क*, कानपुर रोड में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की विश्व की सबसे ऊंची बनने वाली 151 फ़ीट की प्रतिमा का महापौर संयुक्ता भाटिया ने उनकी 116वी जयंती पर भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे शहर लखनऊ में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की विश्व की सर्वाधिक ऊंची प्रतिमा लगने जा रही है। यह हमारे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी।हमारी नौजवान पीढ़ी यह जान सकेगी की भारत की आज़ादी के लिए हमारे वीर सपूतों ने कैसे अपना सर्वस्व इस देश पर न्योछावर कर दिया।





