उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे की सीधी भर्ती, पदोन्नति में आरक्षण के विभिन्न मदों पर प्रकाश डाला

                    चेरिश टाइम्स न्यूज़
            लखनऊ । मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मनोज कुमार राम कार्यकारी निदेशक/ स्थापना व आरक्षण रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय/ गोरखपुर तथा पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य मंडलों के लाइजनिंग अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई, जिसमें रेलवे की सीधी भर्ती, पदोन्नति में आरक्षण के विभिन्न मदों पर प्रकाश डाला गया। कार्यकारी निदेशक महोदय द्वारा कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले आरक्षण के मुद्दों पर की गई विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया । बैठक के उपरांत कार्यकारी निदेशक ने एससी/एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाक़ात की ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (समन्वय), उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/ मुख्यालय गोरखपुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/ वाराणसी , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/ इज्जतनगर , वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक सामान्य/ लखनऊ , मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ विद्युत कारखाना गोरखपुर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button