इस वीकेंड ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में रोहित शेट्टी और खिलाड़ी होंगे आमने-सामने!
लखनऊ. ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई थी और इसने इतने कम समय में दर्शकों को ढेर सारा मनोरंजन देकर टेलीविजन स्क्रीन्स पर धूम मचाई है। ‘बचके कहाँ जाएगा, खतरा कहीं से भी आएगा’ के अपने वादे पर खरा हुए, होस्ट और एक्शन गुरू रोहित शेट्टी शो के प्रतियोगियों के सामने ऐसी रोमांचक और बेमिसाल चुनौतियाँ पेश कर रहे हैं, जिन्हें देखकर वे हैरान हैं। इस वीकेंड चुनौतियाँ और भी कठिन हो जाएंगी, क्योंकि रोहित शेट्टी एक्शन में कई ट्विस्ट जोड़कर उसे अगले मुकाम पर पहुँचा रहे हैं। एलिमिनेशन से बचने के लिये प्रतियोगियों को रोहित शेट्टी की चुनौतियों को पूरा करते हुए ज्यादा से ज्यादा स्टार्स इकट्ठा करने हैं। अगर प्रतियोगी चैलेंज हार जाएंगे, तो ये स्टार्स रोहित शेट्टी को मिलेंगे और उनके पास प्रतियोगियों को बाहर करने की ताकत आ जाएगी।
शो के इतिहास में प्रतियोगी पहली बार ‘स्पिनिंग एजेंट’ स्टंट करेंगे, जिसमें उन्हें एक घूमती हुई कार के ऊपर बैठकर बॉक्स खोलने होंगे, ताकि फिल्म के नाम को पूरा करने के सुराग पा सकें। बॉस लेडी रूबीना दिलैक और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर यह टास्क करते नजर आयेंगी। प्रतियोगी अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने और ज्यादा से ज्यादा स्टार्स जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन क्या वे एलिमिनेशन से बच पाएंगे और खेल में आगे बढ़ेंगे?