उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ का सामूहिक धरना होगा 16 जुलाई को

लखनऊ : उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघर्ष के अन्तर्गत 16 जुलाई को मध्यान्ह 12 बजे से शिक्षा भवन परिसर में सामूहिक धरना होगा। धरने के समापन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपदीय समस्याओं से युक्त ज्ञापन मण्डलीय एवं जनपदीय षिक्षाधिकारीयों को भी प्रेषित किए जाएगें। यह निर्णय आज जिला संगठन के अध्यक्ष डा. आर.के. त्रिवेदी की अध्यक्षता मे क्वीन्स इण्टर कालेज में सम्पन्न जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेषीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने कहा कि सरकार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के षिक्षकों के प्रति उदासीन है और पूर्व प्रेषित ज्ञापन की मांगो पर कोई कार्यवाही नही कर रही है जब कि शिक्षकों ने कोरोना आदि की विषम परिस्थितियों में सरकार को पूरा सहयोग किया। सरकार के उदासीन रवैये को देखते हुए प्रदेषीय नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया गया है कि 16 जुलाई को संघर्ष के पहले चरण में प्रदेष के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में धरना कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए जाए और कार्यवाही न होने पर अगले चरणों के संघर्ष की घोषणा की जाएगी।
डा. मिश्र ने बताया कि 17 सूत्रीय ज्ञापन की मागों में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयो में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन एवं सेवाशर्ते, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि प्रमुख है।
संगठन के जिलाध्यक्ष डा. आर.के. त्रिवेदी एवं जिला मंत्री महेष चन्द्र ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी नवम्बर के प्रथम सप्ताह में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाए उसमें वर्ष 2018 से 2022 तक सेवानिवृत शिक्षक एवं षिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाए। इसी के साथ यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षकों के आपसी सम्बाद के लिए शिक्षक टेलीफोन निर्देशिका का प्रकाशन कराया जाय और उसका विमोचन जिला सम्मेलन के अवसर पर कराया जाए।
आज की बैठक में प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा. आर. पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष डा. आर. के. त्रिवेदी, जिला मंत्री महेश चन्द्र, सलाहाकार मण्डल के संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, समन्वय समिति के संयोजक अनिल शर्मा, राज्य परिषद सदस्य अरूण कुमार अवस्थी, अनुराग मिश्र, सुमन लता, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आय-व्यय निरीक्षक मीता श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष एस.के.एस. राठौर, प्रधानाचार्य अनिल वर्मा एवं राजीव दयाल, उपाध्यक्ष मंजू चौधरी,रश्मि सेक्सना, शैलजा गुप्ता आलोक पाठक, आर.पी. सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी डा. सुशील त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री विनीता श्रीवास्तव, रजनेश शुक्ल, शैलवी श्रीवास्तव, सुमित आजॉय दास आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button