उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
विश्व बुज़ुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर हस्ताक्षर अभियान

लखनऊ. अपनी प्रतिबद्ध एवं अविराम रेल सेवाओं के साथ ही उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सूक्ति का अनुसरण करते हुए समाज के कल्याणार्थ एवम हितार्थ संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवम कार्यकलापों में भी अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करता है।

एक संस्था हेल्पेज इंडिया द्वारा कराए गए 22 राज्यों के सर्वे में यह तथ्य निकल कर आया कि अलग अलग परिवारों के लगभग 10% बुजुर्गों ने अपने साथ दुर्व्यवहार को महसूस किया । वहीं उनकी देख भाल करने वाले लोगो ने यह भी कहा की वृद्धजनों के साथ दुर्व्यवहार 65% तक होता है।वहीं लगभग 52% वरिष्ठजनों ने फिर से काम करने की इच्छा व्यक्त की। वरिष्ठ जनों के साथ किसी भी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार न हो इस विषय को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल तथा हेल्पेज इंडिया के आपसी सहयोग से उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे एवम हेल्पेज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।




