अन्य खबर

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे “पर्यावरण संरक्षण अभियान” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

लखनऊ । विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे “पर्यावरण संरक्षण अभियान” (15 मई 2026 से 05 जून 2026) के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल द्वारा पर्यावरण जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधीक्षक ऐशबाग पॉलीक्लिनिक डॉ. रंजना पाटनी के नेतृत्व में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, लखनऊ जिला संघ के सहयोग से “वृक्ष लगाएं, प्रकृति बचाएं” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं वेंडरों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
नाटक के दौरान एकल उपयोगी प्लास्टिक का प्रयोग न करने, उसके स्थान पर पुनः उपयोग योग्य एवं बायोडिग्रेडेबल सामग्री अपनाने, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरा निपटान तथा सतत जीवनशैली अपनाने के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गाइड सुश्री प्रिया पुरवार, जिला सचिव श्री अनूप कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री राघवेंद्र सिंह चौहान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री एस.एम.एस. आज़मी, सहायक जिला सचिव श्री दानिश आज़मी सहित स्काउट्स एवं गाइड्स के अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।
इसी क्रम में मंडल रेलवे चिकित्सालय बादशाहनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र की उपस्थिति में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह द्वारा कर्मचारियों एवं मरीजों को प्लास्टिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का प्राकृतिक वातावरण में शीघ्र विघटन नहीं होता, जिससे पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button