पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर कोचिंग डिपो (कैरेज एण्ड वैगन) ने एक साथ चार ISO प्रमाण-पत्र प्राप्त किए

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर कोचिंग डिपो (कैरेज एण्ड वैगन) ने यात्री सुरक्षा, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण और गुणवत्ता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक साथ चार ISO प्रमाण-पत्र प्राप्त किए है। यहॉ यात्री कोचों का अनुरक्षण, सुरक्षा जांच एवं स्वच्छता सुनिश्चित की जाती है।m.. M
ISO 9001 – गुणवत्ता प्रबंधन
ISO 14001- पर्यावरण प्रबंधन
ISO 45001- व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा
ISO 50001- ऊर्जा प्रबंधन
साथ ही जापानी 5S प्रमाणन (Sort, Set in Order, Shine, Standardize, Sustain) भी प्राप्त किया। यह कार्यस्थल को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना और कचरे को कम करना है।
मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहा की यह टीम की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्ता के प्रति समर्पण का परिणाम है।



